गोरखपुर
हत्या के प्रयास में बड़ी कार्रवाई: एक अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा आरोपी
बेलघाट पुलिस की त्वरित कार्रवाई में मिली सफलता
गोरखपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बेलघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बेलघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेलघाट में दर्ज मु0अ0सं0 119/2026 से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 22 मई 2026 को वादी के निर्माण कार्य के दौरान आरोप है कि अभियुक्त सहित लगभग 10–12 लोगों ने कार्य को रोकते हुए लाठी-डंडों व हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान वादी एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बेलघाट में मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- जितेन्द्र यादव पुत्र स्व. राम प्रताप
- निवासी: ग्राम बरपार टोला अहिरौली, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर
अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 119/2026
धारा: 190, 191(2), 191(3), 115(2), 352, 110, 109(1) भारतीय न्याय संहिता
थाना: बेलघाट, जनपद गोरखपुर

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।
