Connect with us

गोरखपुर

फर्जी आईएएस बनकर ठगी करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

कूटरचित दस्तावेजों के सहारे ठेका और जमीन दिलाने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी

गोरखपुर। स्वयं को प्रशासनिक अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले चार सदस्यीय गिरोह के विरुद्ध पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना गुलरिहा पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना ललित किशोर अपने साथियों अभिषेक कुमार, परमानंद गुप्ता और रामनयन गुप्ता के साथ मिलकर फर्जी पहचान पत्र, कूटरचित दस्तावेज, संदेश और पत्राचार का इस्तेमाल कर लोगों को झांसे में लेता था। आरोपित स्वयं को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठेका दिलाने और जमीन उपलब्ध कराने के नाम पर धन उगाही करते थे।

फर्जी दस्तावेजों से लोगों को बनाते थे शिकार

जांच में सामने आया कि आरोपित फर्जी नाम और पहचान का उपयोग कर लोगों का विश्वास जीतते थे। इसके बाद विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से धनराशि का लेन-देन कर धोखाधड़ी को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह की गतिविधियों से आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल था।

Advertisement

चारों आरोपितों पर दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट की स्वीकृति के बाद गैंग चार्ट तैयार कर चारों आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरोह के सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, गबन और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page