Connect with us

गोरखपुर

एटीएम बदलकर 2.10 लाख रुपये हड़पने वाला गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एटीएम कार्ड और मोटरसाइकिल बरामद की

गोरखपुर। एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने के मामले में सिकरीगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल को सीज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित पासवान पुत्र जयंत्री निवासी मुकुंदपुर बैतालपुर थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

एटीएम बदलकर निकाले थे 2.10 लाख रुपये

पुलिस के मुताबिक 11 फरवरी 2026 को पीड़ित एटीएम से रुपये निकालने गया था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में खाते से कुल 2 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए।

Advertisement

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना सिकरीगंज में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। बरामद एटीएम कार्ड और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page