Connect with us

गोरखपुर

माँ कौशिल्या देवी स्मृति प्रतिभा सम्मान से मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

अकुआपार पंचायत भवन में आयोजित समारोह में शिक्षा के महत्व पर दिया गया जोर

गोरखपुर। पाली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत अकुआपार में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को “माँ कौशिल्या देवी स्मृति प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया गया। पंचायत भवन अकुआपार में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया।

समारोह में बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले छात्र-छात्राओं में आर्यन सिंह पुत्र अनिल सिंह तथा प्रतिभा प्रजापति पुत्री रामशकल प्रजापति शामिल रहीं। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिकों एवं सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति रही।

Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है और इस प्रकार के सम्मान विद्यार्थियों में आगे बढ़ने तथा बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा जगाते हैं।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके अभिभावकों को भी बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान न केवल विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाता है, बल्कि अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page