गाजीपुर
स्वर्गीय इश्तियाक अहमद खान को जमाना याद करेगा — मौलाना कयामुद्दीन नोमानी
पुण्य स्मृति में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, कुरआनख्वानी और मिलाद का आयोजन
गाजीपुर। दुनिया में हर चीज़ के जन्म या निर्माण के साथ ही उसके समाप्त होने का समय भी निर्धारित होता है, लेकिन इंसान अपने नेक कर्मों और आदर्श जीवन के कारण लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहता है। स्वर्गीय इश्तियाक अहमद खान भी ऐसे ही व्यक्तित्व थे, जिन्हें उनके सामाजिक और शैक्षिक योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। यह बातें ईदगाह मोहम्मदाबाद के खतीब मौलाना कयामुद्दीन नोमानी ने कहीं।
मुर्की खुर्द में हुआ स्मृति कार्यक्रम
मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के मुर्की खुर्द स्थित एक शिक्षण संस्थान में बुधवार को स्वर्गीय इश्तियाक अहमद खान की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उनका निधन 29 मई 2026 को हुआ था। उनकी याद में फज्र की नमाज के बाद कुरआनख्वानी और मिलाद का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों, छात्रों और ग्रामीणों ने भाग लिया।
शिक्षा और समाज सेवा में योगदान को किया गया याद
मौलाना कयामुद्दीन नोमानी ने कहा कि स्वर्गीय इश्तियाक अहमद खान के पिता स्वर्गीय सिराजुल हक खान भी सम्मानित समाजसेवी थे। इश्तियाक अहमद खान ने मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और गाजीपुर सहित विभिन्न स्थानों पर शिक्षा के विकास और सामाजिक उत्थान के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अल्लाह का भय रखता है, इंसानियत से प्रेम करता है और समाज की भलाई के लिए कार्य करता है, वह लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहता है।
अच्छे कर्म ही बनते हैं पहचान
जामा मस्जिद के इमाममौलाना अब्दुल रज्जाक ने कहा कि जैसे किसी बच्चे के जन्म के समय उसके कान में अज़ान दी जाती है, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को जीवन का उद्देश्य समझकर अच्छे कार्य करने चाहिए। समाज और मानवता की सेवा करने वालों को समय कभी नहीं भुलाता।
मगफिरत के लिए की गई विशेष दुआ
कार्यक्रम के अंत में मौलाना कयामुद्दीन नोमानी ने स्वर्गीय इश्तियाक अहमद खान की मगफिरत और उच्च स्थान की दुआ कराई।
बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर मोहिद्दीन खान, शहाबुद्दीन खान, मौलाना मिनहाज अख्तर, हाफिज दिलशाद अहमद, हाफिज अली असगर, मोहम्मद अली खान, नाजिम रजा, नुरुल हक खान, जुबैर अहमद, अब्दुल वहाब खान, निखत परवीन, अदनान रजा, मेराज अहमद अंसारी, सिराज अहमद खान, अरशद खान, नसीम अहमद खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में खान अहमद जावेद ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
