Connect with us

गोरखपुर

दस दिन से बाधित बिजली आपूर्ति से ग्रामीण परेशान, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Published

on

Loading...
Loading...

हरपुर-बुदहट (गोरखपुर) | विद्युत उपकेंद्र गंगटही कटसहरा फीडर के अंतर्गत सुगौना गांव में पिछले दस दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की।

आंधी में टूटे थे पोल और तार, अब तक नहीं हुई मरम्मत

ग्रामीणों के अनुसार करीब दस दिन पहले आई तेज आंधी-पानी के दौरान विद्युत पोल और तार टूटकर गिर गए थे, जिससे दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण अब तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका।

भीषण गर्मी में जीवन प्रभावित, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Advertisement

भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अजय यादव ने कहा कि बार-बार आश्वासन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल

प्रदर्शन में अनिल मद्धेशिया, अविनाश चौरसिया, अजय यादव, विकास कुमार, आर्यन कुमार, संदीप कुमार, श्याम कुमार, कन्हैया, रमेश भारती, भागीरथी, अच्छे लाल, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, अखिलेश गुप्ता, दुर्विजय गुप्ता, रामदरश, रामकेश, संतोष, इन्द्रजीत, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शाम तक आपूर्ति बहाल करने का दावा

Advertisement

इस संबंध में अवर अभियंता रविन्द्र कुमार चौबे ने बताया कि मामला संज्ञान में है और मरम्मत कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page