Connect with us

गाजीपुर

होटल कारोबारी के बेटे विनीत हत्याकांड में छह आरोपी फरार, पुलिस की कई टीमें दबिश में जुटीं

Published

on

Loading...
Loading...

कटरा गैंग के सरगना समेत मुख्य आरोपित अब तक गिरफ्त से बाहर

परिजनों ने दी चेतावनी, न्याय मिलने तक नहीं होगा तेरहवीं संस्कार

गाजीपुर। बिंदु होटल के मालिक एवं होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक राय के पुत्र विनीत राय की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय, आलोक दूबे, सोनू यादव, कमलेश चौधरी समेत छह आरोपितों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

बिहार समेत कई जिलों में छापेमारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बिहार और आसपास के जनपदों में लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आठ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

होटल के गेट पर मारी गई थीं पांच गोलियां

गौरतलब है कि शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे विनीत राय की उनके होटल के मुख्य गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाई थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई थी।

परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी

मृतक के पिता आलोक राय ने आरोपितों की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि न्याय मिलने तक परिवार विनीत का तेरहवीं संस्कार नहीं करेगा।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Advertisement

वाराणसी परिक्षेत्र के एडीजी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से मुलाकात की और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

मृतक के पिता आलोक राय ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कटरा गैंग को कुछ पुलिसकर्मियों का संरक्षण मिलता रहा है, जिसके चलते उनके हौसले बढ़े। उन्होंने गोरा बाजार चौकी प्रभारी एवं पूर्व सर्विलांस प्रभारी रहे शिवाकांत मिश्रा पर भी गैंग सरगना शंकर पांडेय से करीबी संबंध होने का आरोप लगाया है।

Advertisement

शहर में चर्चा का विषय बना हत्याकांड

विनीत राय हत्याकांड के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है। कारोबारी वर्ग में भी घटना को लेकर चिंता व्याप्त है और लोग आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page