गाजीपुर
फसल की रखवाली कर रहे युवक पर जानलेवा हमला
शादियाबाद (गाजीपुर) जयदेश। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में फसल की रखवाली कर रहे एक युवक पर देर रात कुछ उपद्रवियों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन यादव उर्फ मोनू पुत्र हरिकेश यादव अपने खेत में फसल की रखवाली के उद्देश्य से सोए हुए थे। आरोप है कि रात करीब 1 बजे कुछ लोगों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। पीड़ित ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर हेमंत यादव पुत्र अच्छेलाल यादव निवासी पतेला, आशीष यादव निवासी पदमपुर थाना भुड़कुड़ा, भुल्लन पासवान निवासी शंकरपुर ओड़राई थाना दुल्लहपुर समेत चार अन्य सहयोगियों के खिलाफ शादियाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
