Connect with us

गाजीपुर

जमानिया में डीएम-एसपी की पैदल गश्त, अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

रामलीला और त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी, शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जमानिया (गाजीपुर)। आगामी रामलीला और त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ जमानिया नगर में पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और बलुआ घाट तक भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों एवं रामलीला आयोजकों से संवाद किया।

अधिकारियों ने लोगों से त्योहारों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान अराजकता फैलाने, विवाद उत्पन्न करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पैदल गश्त के दौरान प्रशासन ने रामलीला और त्योहारों में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने बिजली, पेयजल और साफ-सफाई जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि आयोजन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement

प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य नगर में सुरक्षा का माहौल मजबूत करना, आमजन में विश्वास बढ़ाना और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी निधि, क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी, तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page