Connect with us

गोरखपुर

महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए सृष्टि शगुन योजना का अभियान शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश और बिहार में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

पन्नेलाल इंटरनेशनल फाउंडेशन महिलाओं को निःशुल्क जोड़कर उपलब्ध करा रहा विभिन्न लाभ

गोरखपुर। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पन्नेलाल इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा संचालित सृष्टि शगुन योजना के तहत उत्तर प्रदेश और बिहार में व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। संस्था का लक्ष्य महिलाओं और बेटियों को सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक तथा कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

Advertisement

फाउंडेशन की टीम दोनों राज्यों में गांवों और शहरों तक पहुंचकर महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार, महिला अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रही है। संस्था द्वारा महिलाओं को सृष्टि शगुन योजना से निःशुल्क जोड़ने का अभियान भी तेज किया गया है।

महिला सशक्तिकरण का जनआंदोलन : पन्ने लाल यादव

पन्नेलाल इंटरनेशनल फाउंडेशन के निदेशक पन्ने लाल यादव ने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में महिलाएं जागरूकता के अभाव में अपने अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पा रही हैं। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए संस्था ने सृष्टि शगुन योजना के माध्यम से महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि यह योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का जनआंदोलन है, जिसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सम्मान तथा रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

अधिकारों और स्वरोजगार पर विशेष जोर

Advertisement

संस्था द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा तथा स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। साथ ही जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न सामाजिक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

अभियान के प्रमुख उद्देश्य

महिलाओं को सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन के लिए प्रेरित करना।

संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना।

स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना।

Advertisement

बालिका एवं महिला शिक्षा को बढ़ावा देना।

स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर उपलब्ध कराना।

महिला सुरक्षा एवं सामाजिक सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

जरूरतमंद महिलाओं को सामाजिक एवं मानवीय सहयोग प्रदान करना।

महिलाओं को निःशुल्क सृष्टि शगुन योजना से जोड़कर लाभ उपलब्ध कराना।

Advertisement

महिलाओं से जुड़ने की अपील

पन्ने लाल यादव ने उत्तर प्रदेश और बिहार की माताओं, बहनों और बेटियों से अपील की कि वे सृष्टि शगुन योजना से निःशुल्क जुड़कर इसका लाभ उठाएं तथा अपने आसपास की महिलाओं को भी इसके बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है।

संस्था का संदेश

फाउंडेशन ने अपने संदेश में कहा कि “महिलाओं का सम्मान ही समाज का सम्मान है। महिलाओं की सुरक्षा ही राष्ट्र की सुरक्षा है और महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है।”

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page