Connect with us

गोरखपुर

फर्जी गारंटर बनाकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कूटरचित दस्तावेजों से लोन में नाम जोड़कर किया गया था आर्थिक लाभ का प्रयास

गोरखपुर। थाना कैण्ट पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी गारंटर बनाने और धोखाधड़ी करने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अशोक कुमार सिंह पुत्र रामदास सिंह निवासी न्यू ट्रांसपोर्ट नगर, थाना गीडा जनपद गोरखपुर (स्थाई पता- तिघरा खुर्द कटिईया, थाना गगहा) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना कैण्ट में मुकदमा संख्या 51/2025 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120(B) भादवि के तहत मामला दर्ज है।

घटना के संबंध में बताया गया कि वर्ष 2018 में श्रीराम फाइनेंस से लिए गए एक लोन में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वादी को बिना उसकी जानकारी के गारंटर बना दिया गया। जबकि वादी अभियुक्त को जानता तक नहीं था। इस फर्जीवाड़े के जरिए आर्थिक लाभ लेने का प्रयास किया गया।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना कैण्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page