Connect with us

गोरखपुर

अनियंत्रित होकर पलटी टीयूवी, चालक समेत तीन लोगों की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र में एक टीयूवी-300 कार फोरलेन से नीचे उतरकर पलट गई, जिससे चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पुजारी सहित दो लोग घायल हो गए। बताया गया कि चालक को झपकी आने के कारण तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया।

यह दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा खास के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, टीयूवी-300 में पांच लोग सवार थे और सभी बिहार के समस्तीपुर जिले से अयोध्या जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, भैंसहा खास के पास पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन फोरलेन से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उतरावल निवासी चालक ओम राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी वासुकी दास और प्रवीण दास ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में पुजारी राम प्रकाश दास और उनके शिष्य राजा दास घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, पुजारी राम प्रकाश दास की हालत अब खतरे से बाहर है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि राम प्रकाश दास अयोध्या के सीताराम मंदिर से जुड़े हुए हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page