गोरखपुर
गुमशुदा बालक को सकुशल परिजनों को सौंपा गया
Loading...
Loading...
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष राजघाट के नेतृत्व में थाना स्थानीय पुलिस ने गुमशुदा बालक के परिजनों की जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
Loading...
जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक 8 वर्षीय बालक रास्ता भटककर थाना स्थानीय पहुंच गया था। वह अपने घर का पता बताने में असमर्थ था। थाना राजघाट पुलिस ने सोशल मीडिया तथा बच्चे से पूछताछ के माध्यम से उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई और बाद में बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Continue Reading
