Connect with us

वाराणसी

तापमान बढ़ने के साथ सक्रिय होंगे बादल, गर्म हवाओं का असर शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी सहित पूर्वांचल में मौसम अब गर्मी की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिन में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह गर्मी की ओर रहेगा, क्योंकि नौतपा का असर भी दो सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा।

मंगलवार सुबह से ही वातावरण में गर्मी का असर महसूस किया गया, हालांकि सुबह के समय हल्की ठंडक भी बनी रही। सुबह दस बजे के बाद सूरज की तपिश तेज होने लगी। जैसे-जैसे धूप बढ़ी, दोपहर में गर्म हवाओं का असर भी दिखाई देने लगा। दोपहर के समय लू जैसे हालात बनने की संभावना जताई गई है। वहीं लोकल हीटिंग बढ़ने के कारण बादलों की सक्रियता के भी आसार हैं। आर्द्रता में बढ़ोतरी होने से बादलों की सक्रियता की संभावना और बढ़ गई है।

गर्मी बढ़ने के साथ बादलों की सक्रियता भी तय मानी जा रही है। फिलहाल पश्चिमी क्षेत्रों में बादलों की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं, जिसका असर पूर्वांचल तक पहुंच सकता है। माना जा रहा है कि लोकल हीटिंग बढ़ने के चलते अगले कुछ घंटों में बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है। इससे तापमान में कुछ गिरावट संभव है, लेकिन आने वाले दिनों में बादलों की मौजूदगी के बीच भी तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है।

बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 38.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.4°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम आर्द्रता 30 प्रतिशत और अधिकतम आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। अगले दो सप्ताह के दौरान मौसम में बदलाव के साथ तापमान में इजाफा होने की संभावना है। नौतपा भी 25 जून से वातावरण में गर्मी बढ़ाएगा। इसके साथ ही अगले 40 दिनों के भीतर मानसून के पूर्वांचल पहुंचने की उम्मीद है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page