Connect with us

गोरखपुर

श्रम विभाग अधिकारी का ओम वैलनेस सेंटर में हुआ सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हैदरगंज पादरी बाजार स्थित ओम वैलनेस सेंटर पर आज श्रम प्रवर्तन अधिकारी आदरणीय सुनील शुक्ला के प्रथम आगमन पर योगी धर्मेश्वर द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर खुशी मित्र सेवा संस्थान के सलाहकार सुभरत पांडे, सचिव खुशी मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता सुनीलमणि त्रिपाठी एवं ध्यान अंजन का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत विभिन्न थेरेपी कराई गई।

Loading...

थेरेपी के पश्चात श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुनील शुक्ला ने बताया कि यह भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो समय के साथ कहीं न कहीं विलुप्त होती चली गई, लेकिन आज इस चिकित्सा को अनुभव कर उन्हें अद्भुत परिवर्तन एवं दर्द में तुरंत राहत महसूस हुई। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा लोगों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है तथा उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक लोग इस चिकित्सा पद्धति से जुड़कर लाभ प्राप्त करेंगे वही सलाहकार सुब्रत जी ने कहा मुझे थेरपी से बहुत राहत मिली । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ओम वैलनेस सेंटर द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page