Connect with us

गोरखपुर

एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा पाठ, भजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे कार्यालय के निकट भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। यह आयोजन एन. ई. रेलवे महिला कर्मचारी संगठन द्वारा सुभाष दुबे जी के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान चालीसा पाठ, सुन्दरकाण्ड, हवन, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में हनुमान भक्तों ने भाग लेकर बजरंगबली जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडे,विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला, भाजपा नेता राणा राहुल सिंह, भानू मिश्रा, त्रिभुवन त्रिपाठी, भोजपुरी गायक राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ रेल कर्मचारी नेता के. एन. चौबे, शिवेंद्र पांडे, दुर्गेश पांडे, शंभू सिंह बिसेन, विभेष सिंह राजपूत, विजयनाथ ठाकुर, अनिल निषाद, विवेक तिवारी,

Loading...

राम अवतार यादव, मासूम खान, राजू यादव, तपन विश्वास, अखण्ड प्रताप, राहुल सिंह, अमित पाण्डेय, अशोक मिश्रा, कनक कुमार, विष्णु जाट, अमन यादव, प्रदीप यादव, आबिद अली, राजन चौधरी,अनिल यादव, छविलाल चौहान, अनुराग त्रिपाठी, हारेराम कुशवाहा, प्रभात मिश्र, सुब्रत पाण्डेय, सुनील मणि त्रिपाठी, राजकुमार आर्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में महिलाओं की भी विशेष सहभागिता रही, जिसमें प्रियंबदा त्रिपाठी, कुमकुम श्रीवास्तव, सरिता मिश्रा, अंजना लाल, शालिनी मुखर्जी, कुलवंती दूबे सहित अन्य महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।भक्ति गीतों पर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page