Connect with us

गाजीपुर

करण्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

करण्डा (गाजीपुर) जयदेश। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करण्डा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को थाना करण्डा की पुलिस टीम ने मु0अ0स0 68/2026 से संबंधित वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला धारा 65(1) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट से जुड़ा हुआ है।

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय अपनी टीम के साथ धरम्मरपुर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त मंजीत कुमार पुत्र कुशहर राम को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ग्राम विशुनपुरा उपरवार, थाना करण्डा, गाजीपुर का निवासी है और उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है।

Loading...

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को थाना करण्डा के उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय एवं उनकी टीम द्वारा अंजाम दिया गया।



Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page