Connect with us

गाजीपुर

सैदपुर सीएचसी का एसीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, उजागर हुई खामियां

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जिले के सैदपुर सीएचसी में दो महीने से अधिक समय से एक्स-रे मशीनें खराब खबर को संज्ञान लेते हुए एसीएमओ डॉ. संजय सिंह ने नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक्सरे कक्ष का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दंत चिकित्सक कक्ष, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, पुरुष व महिला वार्ड इत्यादि का निरीक्षण किया।

अस्पताल पहुंचे एसीएमओ डॉ. संजय सिंह सबसे पहले एक्सरे कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टेक्निशियन से संबंधित जानकारी ले दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही सैदपुर सीएचसी में डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद वो जनरल वार्ड में गए। जहाँ उन्होंने जनरल वार्ड में साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद पंजीकरण विभाग, ,दवा वितरण केंद्र, ओपीडी और दवा स्टोर रूम तथा लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर सैदपुर अधीक्षक डॉ. संजीव सिंह को सावधानी बरतने की नसीहत के साथ ही अन्य दिशा-निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में रखें दवाओं की एक्सपायरी डेट स्टॉक इत्यादि का गहन निरीक्षण किया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. संजीव सिंह, डॉ. रामजी सिंह, फार्मासिस्ट डॉ. विपिन सिंह, राकेश कुमार, पंकज श्रीवास्तव, टेक्निशियन संतोष कुमार, रवि, सूरज सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page