गाजीपुर
चोरी के मोबाइल व नकदी संग दो आरोपी गिरफ्तार
बहरियाबाद (गाजीपुर) जयदेश। जनपद के बहरियाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को की गई। उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर पलिवार जाने वाली सड़क की पुलिया के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों में अश्वनी कुमार पुत्र रुपचन्द तथा विकास कुमार पुत्र शिवप्रसाद, दोनों निवासी ग्राम पलिवार, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर, शामिल हैं। दोनों की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है। इस संबंध में थाना बहरियाबाद में मुकदमा संख्या 232/2025 के तहत धारा 305/331(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अश्वनी कुमार के कब्जे से 700 रुपये नकद और एक नीले रंग का एंड्रॉयड मोबाइल फोन (ओप्पो) बरामद किया गया, जबकि विकास कुमार के पास से 1300 रुपये नकद मिले। जांच में यह भी सामने आया कि अश्वनी कुमार के खिलाफ पूर्व में भी बहरियाबाद थाने में मु0अ0सं0-232/2025 के तहत धारा 305(a)/331(4)/317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0-237/2025 के तहत धारा 115(2)/352/351(3)/324(2)/126(2)/117(2) बीएनएस के मामले दर्ज हैं। वहीं विकास कुमार के विरुद्ध भी मु0अ0सं0-232/2025 में धारा 305(a)/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
इस पूरी कार्रवाई को उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
