Connect with us

गाजीपुर

GM हेल्प फाउंडेशन ने भीषण गर्मी में श्रमिकों को बांटी राहत सामग्री

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। शादियाबाद में मजदूर दिवस के अवसर पर GM हेल्प फाउंडेशन ट्रस्ट ने समाज के मेहनतकश श्रमिकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए सराहनीय पहल की। संस्था की ओर से भीषण गर्मी में काम कर रहे मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए पानी, बिस्किट और गमछा वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि यह केवल एक सेवा कार्य नहीं, बल्कि उन श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा प्रयास है, जिनकी मेहनत से समाज और देश की नींव मजबूत होती है।

इस अवसर पर प्रदीप कुशवाहा एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद अजमल भी मौजूद रहे। दोनों ने मजदूरों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके कार्यों की सराहना की।भीषण गर्मी में जब मजदूर दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, ऐसे समय में यह पहल उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई। मजदूरों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ नजर आई।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूर ही देश की असली ताकत हैं और उनके सम्मान व सहयोग के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। यह पहल समाज में संवेदनशीलता और सहयोग का सकारात्मक संदेश देती है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page