गाजीपुर
आंधी-पानी में नंदगंज थाने का मुख्य गेट बोर्ड क्षतिग्रस्त
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र में विगत दिनों आए तेज आंधी-पानी का असर अभी भी दिखाई दे रहा है। नंदगंज थाना परिसर के प्रवेश मुख्य गेट के ऊपर लगाया गया नया लंबा बोर्ड आंधी के कारण क्षतिग्रस्त होकर पलट गया है। उल्लेखनीय है कि यह बोर्ड महज एक पखवारे पूर्व ही कप्तान एवं डीआईजी के प्रस्तावित निरीक्षण को ध्यान में रखते हुए नया लगाया गया था।
आंधी-पानी से जहां विद्युत लाइनों को भी नुकसान पहुंचा था। जिसको विद्युत विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। लेकिन थाने के मुख्य गेट का बोर्ड अभी तक ठीक नहीं कराया जा सका है। वर्तमान में बोर्ड उसी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है। जिससे थाने की व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द बोर्ड की मरम्मत करानी चाहिए, ताकि थाने की छवि बेहतर बनी रहे। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब तक इस ओर ध्यान देता है।
