Connect with us

गोरखपुर

डाक विभाग के खेल विकास को नई दिशा, संजय राय और प्रतीक पाण्डेय को मिली जिम्मेदारी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। प्रदेश परिमंडल डाक खेल नियंत्रण बोर्ड का गठन किया गया है। इस बोर्ड का मुख्य उद्देश्य डाक विभाग के कर्मचारियों के बीच कुश्ती, क्रिकेट, शतरंज सहित विभिन्न खेलों के लिए प्रतिभाओं की पहचान करना, उन्हें निखारना और खेल भावना को विकसित करना है।

बोर्ड के माध्यम से खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर खेल बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे अपनी प्रतिभा को बेहतर ढंग से प्रदर्शित कर सकें। साथ ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डाक खेल प्रतियोगिताओं का सफल संचालन भी सुनिश्चित किया जाएगा।खेलों के जरिए कर्मचारियों में अनुशासन, स्वास्थ्य और टीम वर्क की भावना को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे कार्य-संस्कृति में सकारात्मक सुधार हो सके।

Loading...

चीफ पोस्ट मास्टर जनरल की अध्यक्षता में गठित इस समिति में गोरखपुर से रेलवे स्टेशन उपडाकघर के पोस्टमास्टर संजय कुमार राय तथा जन संपर्क अधिकारी श्री प्रतीक पाण्डेय को सदस्य बनाया गया है। डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों सदस्यों के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

विभाग को उम्मीद है कि बोर्ड के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डाक विभाग का गौरव बढ़ाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page