Connect with us

गोरखपुर

हाईस्कूल-इंटर के टॉप विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन ने किया पुरस्कृत

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। खजनी क्षेत्र स्थित श्री गणेश पांडे इंटर कॉलेज, कटघर खजनी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

अनुशासन और परिश्रम के बल पर विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया।विद्यालय के प्रबंधक नवीन कुमार पांडे ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

परीक्षा परिणाम मिलने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।विद्यालय के प्रबंधक नवीन कुमार पांडे, प्रधानाचार्य तथा समस्त शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की इस शानदार सफलता पर उन्हें बधाई दी।

प्रधानाचार्य डॉ. रंजीत सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अन्य छात्र-छात्राओं को भी इन मेधावी विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर निरंतर लगन और परिश्रम के साथ जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारीगढ़ रमेश प्रताप चंद, विनय कुमार सिंह, उमेश उपाध्याय, मीना मिश्रा, ओमवीर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, अरविंद, गौतम, हरीश त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page