Connect with us

मनोरंजन

दर्शकों के लिए जल्द आ रही “3 ईडियट्स पार्ट 2 “

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। बॉलीवुड की चर्चित और हिंदी सिनेमा की पहली 200 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब आमिर खान ने खुद मुहर लगा दी है।

अभिनेता ने पुष्टि की है कि ‘थ्री इडियट्स 2’ पर काम शुरू हो चुका है और इसकी कहानी पहले भाग से आगे बढ़ते हुए 10 साल बाद की घटनाओं को दिखाएगी।आमिर खान ने बताया कि उन्होंने फिल्म की नरेशन सुनी है, जो उन्हें काफी पसंद आई।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि स्क्रिप्ट पर अभी काफी काम बाकी है, लेकिन कहानी बेहद अच्छी है।आमिर के अनुसार, फिल्म में पहले की तरह ह्यूमर के साथ एक अलग और दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी।उन्होंने कहा कि यह फिल्म ‘3 इडियट्स’ की कहानी की तरह ही आगे बढ़ेगी, लेकिन इसमें 10 साल बाद का दौर दिखाया जाएगा।

इससे साफ है कि दर्शकों को एक बार फिर पुरानी यादों के साथ नई कहानी का अनुभव मिलेगा।आमिर खान ने यह संकेत भी दिया कि वह फिल्म में एक बार फिर फुंसुक वांगडू के किरदार में नजर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह उन फिल्मों में से एक है, जिस पर वह जल्द काम शुरू करेंगे।

उन्होंने फिल्म की कहानी को बेहद खूबसूरत बताते हुए कहा कि इसे अभिजीत और राजू ने मिलकर लिखा है और वह इसके लिए काफी उत्साहित हैं।हालांकि, फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, इस पर आमिर खान ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

Advertisement

सीक्वल में आमिर खान के साथ आर माधवन, शर्मन जोशी और करीना कपूर भी एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं।गौरतलब है कि ‘3 इडियट्स’ वर्ष 2009 में रिलीज हुई थी और यह 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सबसे तेज फिल्मों में से एक बनी थी।

फिल्म ने भारत में महज चार दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page