Connect with us

मनोरंजन

‘वाराणसी’ के बाद प्रियंका चोपड़ा की लगी बड़ी लॉटरी!

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय हैं। एक तरफ वह कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर हिंदी सिनेमा में भी उनकी मजबूत वापसी देखने को मिल रही है।

करीब छह साल बाद वह एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं, जिसमें उनके साथ महेश बाबू नजर आएंगे। खबर है कि ‘मैरी कॉम’ के बाद प्रियंका चोपड़ा एक और बड़ी बायोपिक का हिस्सा बनने जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, वह प्रसिद्ध चित्रकार अमृता शेरगिल के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अमरी’ से जुड़ चुकी हैं। अमृता शेरगिल बीसवीं सदी की शुरुआत की सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित महिला पेंटर्स में गिनी जाती थीं। भारत और हंगरी की नागरिकता रखने वाली अमृता ने कला जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन मीरा नायर कर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री तान्या मानिकतला मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा इसमें मुख्य लीड के रूप में नहीं, बल्कि एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगी।

प्रियंका की मौजूदगी फिल्म को वैश्विक पहचान देने में मदद करेगी, क्योंकि उनकी अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता काफी मजबूत है। मीरा नायर इस फिल्म को भारत के अलावा हंगरी और फ्रांस में भी बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में हैं।

Advertisement

ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना फिल्म के लिए बड़ा लाभ माना जा रहा है। फिल्म का एक खास हिस्सा ऐसा था, जिसे मीरा नायर चाहती थीं कि प्रियंका ही निभाएं। इसी कारण उन्होंने पिछले वर्ष अभिनेत्री से संपर्क किया था। हाल ही में प्रियंका अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि हैदराबाद में ‘वाराणसी’ की शूटिंग के बाद वह सीधे अमृतसर पहुंचीं, जहां उन्होंने दो दिनों तक इस फिल्म के लिए शूट किया।यह फिल्म मीरा नायर और प्रियंका चोपड़ा का पहला साथ काम करने वाला प्रोजेक्ट होगा।

हालांकि फिल्म की कहानी और प्रियंका के किरदार को लेकर मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इस खबर ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page