Connect with us

गाजीपुर

अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। बीती रात सैदपुर पुलिस ने गश्त के दौरान नगर स्थित देवकली पंप नहर कैनाल के पास से अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर आर्म्स एक्ट अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर बुधवार को युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां न्यायालय के निर्देश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सैदपुर कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडे अपने हमराहियों के साथ बीती रात गश्त पर थे। तभी उन्हें देवकली पंप नहर कैनाल के पास एक युवक दिखाई दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध 315 बोर का कट्टा व एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। युवक को तत्काल सैदपुर कोतवाली लाया गया।

Loading...

पूछताछ में उसने अपना परिचय सैदपुर नगर के वार्ड संख्या चार निवासी फिरोज कुरैशी बताया। जांच और पूछताछ के बाद फिरोज कुरैशी के खिलाफ कोतवाली में आर्म्स एक्ट अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। बुधवार को युवक को युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से न्यायालय के निर्देश पर युवक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सैदपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने सैदपुर कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडे कि इस सफलता की सराहना किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रात्रि गश्त तेज कर दिया गया है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिससे आगे और भी सफलता की उम्मीद है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page