गाजीपुर
बिजली चोरी पर सख्ती: चेकिंग अभियान में पांच उपभोक्ताओं पर मुकदमा
Loading...
Loading...
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। नंदगंज बाजार के मुन्नन सिंह की गली में मंगलवार को विद्युत विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अनियमितता पाये जाने पर पांच उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया और पांच लोगों के बिजली कनेक्शन काटे गए।
चेकिंग अभियान के दौरान दो उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदले गए और कुल 36,365 रुपये की वसूली की गई। इसके साथ ही बिजली चोरी व अन्य गड़बड़ियों के आरोप में पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया।
Loading...
चेकिंग अभियान में उपखंड अधिकारी नंदगंज कन्हैयालाल, अवर अभियंता राघवेन्द्र सिंह, टीजी-2 अजीत कुशवाहा व प्रदीप कुशवाहा, एसएसओ गौतम कुमार, रामसरन, शाहरुख, इरफान व सुलखान आदि मौजूद रहें।
Continue Reading
