गाजीपुर
ग्रापए वाराणसी मंडल के संरक्षक दरोगा पाण्डेय पहुँचे माँ कामाख्या धाम
गहमर (गाजीपुर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन वाराणसी मंडल के नवनियुक्त संरक्षक कमलेश पाण्डेय उर्फ दरोगा पाण्डेय ने मंगलवार को गहमरी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ कामाख्या देवी के मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सेवराई तहसील अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, ग्रापए गाजीपुर के विजय प्रकाश श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव, जखनियां तहसील अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय, सेवराई तहसील अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, इमामुद्दीन आदि ने मंदिर परिसर में अपने अन्य सहयोगियों सहित भव्य स्वागत किया गया।

मंडल संरक्षक दरोगा पाण्डेय ने वरिष्ठ सदस्य विजय प्रकाश श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव, व सुधाकर पाण्डेय ने माँ कामाख्या देवी का विधिवत पूजन-अर्चन किया और संगठन को मजबूती के साथ लेकर चलने की मनोकामना की। इसके पूर्व नंदगंज में स्वागत के साथ ही जगह-जगह पर श्री पाण्डेय का स्वागत किया गया।
मंडल संरक्षक को दर्शन के बाद वापस जमानियां आने की जानकारी होने पर तहसील अध्यक्ष जमानियां विकास सिंह को हुई, तो उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ जमानियां में माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद मंडल संरक्षक से संगठन को मजबूती प्रदान करने पर विचार किया गया। इस अवसर पर जमानियां तहसील अध्यक्ष विकास सिंह के साथ जमानियां तहसील संरक्षक संतोष कुमार शर्मा, पवन श्रीवास्तव, अभिषेक जायसवाल, संदीप गुप्ता, विनोद, जितेन्द्र श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
