गोरखपुर
खार खाए दबंगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल, मोबाइल तोड़ा
गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली कुड़िया निवासी दीपक पुत्र गिरिजा शंकर की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही विक्की पुत्र मंदेश, सत्येन्द्र पुत्र प्रकाश और चार – पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2),127,352,115(2), 351(3),324(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली कुड़िया निवासी दीपक पुत्र गिरिजा शंकर ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विक्की पुत्र मंदेश जो इस समय बाहर रहता है , से बात चीत न करने को लेकर गांव के ही सत्येन्द्र पुत्र प्रकाश अपने चार- पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर बीते 11 अप्रैल को दोपहर ग्यारह बजे के करीब मुझे रास्ते में घेर कर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए और मेरा मोबाइल फोन भी तोड़ कर जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद और चार पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
