Connect with us

मुम्बई

आशा भोसले ने 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। भारतीय संगीत जगत से एक अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्वर साम्राज्ञी आशा भोसले का रविवार सुबह लगभग 11 बजे 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया गया है कि मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उपचार के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। अस्पताल में उनके अंतिम दर्शन के लिए फिल्म और संगीत जगत की कई प्रमुख हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

आशा भोसले का जन्म वर्ष 1933 में महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। पिता के निधन के बाद उन्होंने कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी संभाली और संगीत को अपना जीवन बना लिया। उन्होंने वर्ष 1943 में एक मराठी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी।

अपने लंबे और गौरवशाली करियर में उन्होंने हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और हर पीढ़ी के श्रोताओं के बीच विशेष स्थान बनाया। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए गए।

उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे किया जाएगा। परिवार में उनके दो पुत्र, बहुएं और दो पुत्रियां हैं। इसके अतिरिक्त वह अपने पीछे एक पोता और एक पोती छोड़ गई हैं। आशा भोसले का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page