Connect with us

शिक्षा

हंडिया पीजी कॉलेज में “गुड टच-बैड टच जागरूकता” कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

हंडिया (प्रयागराज) जयदेश। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत हंडिया पीजी कॉलेज, हंडिया, प्रयागराज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गुरुवार को “गुड टच-बैड टच जागरूकता” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्म-सुरक्षा, लैंगिक संवेदनशीलता तथा सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. ज्योत्सना सिंह ने कहा कि “गुड टच और बैड टच की समझ आज के समय की आवश्यकता है। इस विषय पर जागरूकता बच्चों और युवाओं को असुरक्षित परिस्थितियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।” उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास और सजगता को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।

विशिष्ट वक्ता रीता सिंह ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की संकल्पना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्राओं को किसी भी अनुचित परिस्थिति में तुरंत आवाज उठाने और सहायता लेने की प्रेरणा दी।

Advertisement

इस अवसर पर डॉ. अर्चना सिन्हा, डॉ. सुमन शुक्ला, सुश्री निकिता यादव, सुश्री प्रतीक्षा सिंह एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 70 छात्राओं ने सक्रिय रूप से चर्चा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति नोडल अधिकारी एवं महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक सुश्री अंजलि मोदनवाल एवं सह समन्वय डॉ॰ स्वांगी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम छात्राओं में आत्मरक्षा की भावना और आत्मविश्वास दोनों को सशक्त बनाते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page