Connect with us

जौनपुर

सम्राट अशोक का शासनकाल रहा अखंडता और न्याय का प्रतीक : राकेश मौर्य

Published

on

Loading...
Loading...

सम्राट अशोक शांति, न्याय और अहिंसा के प्रतीक माने जाते हैं, जिन्होंने युद्ध त्याग कर मानवता का मार्ग अपनाया:-राकेश मौर्य

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में महान शासक विश्वविख्यात प्रियदर्शी सम्राट अशोक जी की जयंती समारोह पूर्वक समाजवादी पार्टी जौनपुर के ज़िला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में प्रातः 10 बजे मनाई गई।

सर्वप्रथम उपस्थित पार्टी जनों ने अशोक महान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात विचार गोष्ठी आयोजित कर सम्राट अशोक महान का स्मरण करते हुए पुनः उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक का शासनकाल (ईसा पूर्व 269-232) भारत के इतिहास में एक अखंड और सशक्त शासन का प्रतीक माना जाता है, जो मौर्य वंश के सबसे प्रतापी राजा थे। सम्राट अशोक शांति, न्याय और अहिंसा के प्रतीक माने जाते हैं, जिन्होंने युद्ध त्याग कर मानवता का मार्ग अपनाया।  हम ऐसे महामानव को नमन करते हैं।

विचार गोष्ठी को सांसद जौनपुर बाबूसिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक गण लालबहादुर यादव, राजनरायन बिंद, श्रद्धा यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, डॉ राजीव रत्न मौर्य, ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर, महेंद्र प्रताप यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, श्रवण जायसवाल,  विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गण वीरेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी, रामू मौर्य सूर्यभान यादव, हरिश्चंद प्रभाकर, डॉ सुजीत पटेल, रामकेश बिंद, विजय बहादुर गौतम, बरसातू राम सरोज आदि ने संबोधित किया।

Advertisement

विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से शकील अहमद पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष,पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष इरशाद मंसूरी, अनवारूल हक गुड्डू, मनोज मौर्य, संतोष मौर्य मुन्ना, संजीव साहू, ऋषि यादव, दीनानाथ सिंह, गुलाब यादव रीठी, अफ़रोज़ हुसैनी, कृष्ण कुमार यादव, प्रदीप यादव, अमित यादव, अमित गौतम, धीरज बिंद, दीपक विश्वकर्मा, डॉ शबनम नाज़, अच्छे लाल मौर्य, महेश मौर्य, संतोष कुमार मौर्य, शुभम माली, प्रीतम सिंह पटेल, आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, राजेश यादव, महेंद्र यादव, सोनी सेठ, आसिफ शाह, अरविंद यादव, प्रदीप पाल एडवोकेट, संदीप यादव, गौरव यादव, आशाराम यादव, राकेश चंद मौर्य, धर्मेंद्र कुमार मौर्य, जगरनाथ यादव, विजय गौतम, विनय विनायक, जेपी यादव, रवि यादव, धर्मराज मौर्य,राजेंद्र मौर्य, अफाक अहमद, कमाल आज़मी, मनोज as अग्रहरि, मुजीबुद्दीन, रविन्द्र मौर्य सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।

अंत में अर्जक संघ के संस्थापक सदस्य राम आश्चर्य यादव सहित PDA समाजवादी परिवार के अन्य लोगों के दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page