Connect with us

वाराणसी

UP College : छात्र की हत्या में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार

Published

on

Loading...
Loading...

रैगिंग से रंजिश और फिर मर्डर: यूपी कॉलेज हत्याकांड में बड़ा खुलासा

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित यूपी कॉलेज में हुए चर्चित सूर्यप्रताप सिंह हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर रामेश्वर महादेव इंटर कॉलेज के पास से आरोपी को पकड़ा।

पूछताछ में मंजीत चौहान ने स्वीकार किया कि रैगिंग और आपसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी अनुज सिंह के साथ मिलकर सूर्यप्रताप सिंह पर पांच राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद भागते समय छत से कूदने के कारण वह घायल भी हो गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार मंजीत और अनुज के बीच पहले से चली आ रही रंजिश इस वारदात की मुख्य वजह बनी। घटना के बाद से फरार चल रहे अनुज सिंह की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और कई स्थानों पर छापेमारी की गई है, हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

इस हत्याकांड ने वाराणसी के शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। छात्रों के बीच बढ़ती आपसी रंजिशों के कारण ऐसे गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page