Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में तिथिवार भर्ती शिविर 23 मार्च से, 10वीं-12वीं पास युवाओं को मौका

Published

on

Loading...
Loading...

ट्रेनिंग के बाद मिलेगी स्थायी तैनाती, युवाओं से आवेदन आमंत्रित

गाजीपुर (जयदेश)। उपजिलाधिकारी कासिमाबाद ने जानकारी दी है कि जिले के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों पर एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तिथिवार भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत कासिमाबाद ब्लॉक में 23 व 24 मार्च 2026 तथा मरदह ब्लॉक में 25 और 26 मार्च 2026 को शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें किसी भी ब्लॉक का अभ्यर्थी अपनी सुविधा अनुसार शामिल हो सकता है।

डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय और ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर राजेश प्रसाद ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो सिविल डिफेंस के अंतर्गत एनडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षित कराकर देश-विदेश में सुरक्षा सेवाएं प्रदान करती है। शिविर में सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जौनपुर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और ऑफिसर पदों के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार अभ्यर्थियों की लंबाई 167.5 सेंटीमीटर, सीना 80-85 सेंटीमीटर, आयु 19 से 40 वर्ष के बीच तथा वजन 56 से अधिक और 90 से कम होना चाहिए। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण निर्धारित है, जबकि सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है और लंबाई 170 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का व्यक्तित्व भी प्रभावी होना चाहिए।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर संबंधित विकास खण्डों में आयोजित शिविर में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए जौनपुर भेजा जाएगा, जहां एक माह के प्रशिक्षण के बाद उन्हें सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में स्थायी रूप से तैनात किया जाएगा। तैनाती बनारस, लखनऊ सहित प्रमुख होटलों, मंदिरों, रेलवे, मेट्रो, अस्पतालों, विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या मंदिर जैसे स्थानों पर की जाएगी। नियुक्ति के बाद अभ्यर्थियों को पीएफ, ईएसआई और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page