Connect with us

गोरखपुर

बेटी की मौत के मामले में पिता गिरफ्तार, हंसिया बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पिपराइच के नेतृत्व में थाना पिपराइच की पुलिस टीम ने थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 123/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त कमलेश (पुत्र रामबृक्ष निवासी ग्राम सिहोरिया थाना पिपराइच गोरखपुर) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक हंसिया भी बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को थाना पिपराइच क्षेत्र के सिहोरिया गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में मृतका की मां ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनकी बेटी गिरने से घायल हो गई थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने नियमानुसार पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई तथा मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतका का किसी युवक से बातचीत करना उसके पिता को नागवार गुजरता था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर पिता और बेटी के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि गुस्से में आकर पिता ने बेटी के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बाद में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पिता कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त कमलेश पुत्र रामबृक्ष निवासी ग्राम सिहोरिया थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर के विरुद्ध मु0अ0सं0 123/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर में मामला दर्ज है। घटना में प्रयुक्त एक अदद हंसिया बरामद किया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page