Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर के गणेश शंकर राय का यूपी यूथ नेशनल वॉलीबॉल टीम में चयन

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में गत 3 से 12 मार्च तक उत्तर प्रदेश यूथ नेशनल वालीबॉल टीम के 18 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की समाप्ति के पश्चात 12 मार्च को 14 खिलाड़ियों में लोचाइन के ख्याति लब्ध युवा खिलाड़ी गणेश शंकर राय का चयन होने से गांव तथा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्रयागराज की देव एकेडमी में कोच संजय राय के देख रेख में अपना कैरियर बना रहे गणेश शंकर उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित यूथ नेशनल वालीबॉल  की चैंपियनशिप भाग लेने के लिए वाराणसी से मुख्य कोच नवीन राय के नेतृत्व में अपने अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रस्थान करने के पूर्व अपने पिता अजय राय उर्फ झब्बल राय तथा माता रेनू राय का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Loading...

गौरतलब है कि ओडिशा के भुवनेश्वर में आगामी 15 से 20 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश यूथ नेशनल वालीबॉल के सदस्य के रूप में चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गणेश शंकर राय सहित 14 खिलाड़ियों की टीम मुख्य प्रशिक्षक नवीन राय नेतृत्व में वाराणसी से ओडिशा के लिए प्रस्थान किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page