Connect with us

गाजीपुर

नवदंपति श्वेता और आलोक ने भवानीनंदन यति महाराज का लिया आशीर्वाद

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। विवाह के पवित्र बंधन में बंधे श्वेता सिंह और आलोक सिंह ने हथियाराम मठ पहुंचकर पीठाधीश्वर श्री भवानीनंदन यति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। नवदंपति ने मठ में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और महाराज जी के समक्ष हाजिरी लगाकर उनके आशीर्वचन ग्रहण किए।

बताया गया कि आलोक सिंह, देवेंद्र नाथ सिंह के पुत्र हैं, जबकि श्वेता सिंह सेवराई तहसील अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की पुत्री हैं। दोनों का विवाह 20 फरवरी को संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नवदंपति को शुभाशीष दिया।

विवाह समारोह में पूर्व विधायक सुनीता सिंह (भाजपा), पूर्व कैबिनेट मंत्री, सांसद एवं वर्तमान विधायक ओमप्रकाश सिंह, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह सेवराई, किसान नेता भानू प्रताप सिंह सेवराई तथा बसपा से परवेज खां समेत अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे। इसके अलावा गाजीपुर सहित अन्य जिलों से आए पत्रकारों और मीडिया कर्मियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page