गोरखपुर
कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ
हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। कलशयात्रा के साथ सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में रविवार को नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा शुरू हुई। कलशयात्रा डीह बाबा स्थान परिसर परमेश्वरपुर से हर्षोल्लास पूर्वक गाजा बाजा के साथ प्रारंभ होकर बिसुनपुरा, घोठवां, बुदहट, चौरसिया चौराहा होते हुए पर्यटक स्थल बाबा नागेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में स्थित सरोवर से श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पर आईं। तत्पश्चात मुख्य यज्ञाचार्य आचार्य ऋषि जी महाराज श्रीधाम अयोध्या ने विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कराया।

इसके बाद श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के रहस्यों एवं इसके श्रवण के महत्व के विषय में बताते हुए आचार्य ऋषि जी महाराज ने कहा कि श्री रुद्र महायज्ञ एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें भगवान शिव की पूजा और आराधना की जाती है। यह यज्ञ आध्यात्मिक विकास, शांति और समृद्धि के लिए किया जाता है। रुद्र महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण एवं हवन कुंड में आहुतियां दी जाती है।

इस अवसर पर कथा वाचक श्री रघुबर दास जी महाराज उर्फ रणविजय नाथ योगी श्रीधाम अयोध्या, यज्ञाचार्य आचार्य ऋषि जी महाराज, शिवेश कुमार शुक्ल, राम उजागिर शुक्ल,ग्राम प्रधान रामानन्द निषाद, रामनाथ यादव, संजय कुमार चौधरी , पुजारी शुक्ल महेन्द्र शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
