गोरखपुर
लाइव डीजे, रेन डांस और पूल पार्टी के साथ “रंग-दे गोरखपुर 2.0” बना यादगार
गोरखपुर। शहर में होली के रंगों को खास बनाने के उद्देश्य से AJ Creations द्वारा आयोजित “रंग-दे गोरखपुर 2.0” होली फेस्टिवल 2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के युवाओं और लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेकर रंगों के इस उत्सव का आनंद लिया।
यह आयोजन द ग्रेंड सिप्रा रिसोर्ट एंड Banquet, बोबीना रोड, जताशंकर चौक में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया गया। इस वर्ष फेस्टिवल की थीम “व्हाइट ड्रेस” रखी गई थी, जिसमें प्रतिभागियों ने सफेद परिधान में रंगों के साथ जमकर मस्ती की।
फेस्टिवल में हर्बल कलर, लाइव डीजे, लाइव ढोल, फ्री फोटोशूट, फ्री स्नैक्स, पूल पार्टी, रेन डांस, फूड कोर्ट और कलर ब्लास्ट जैसे आकर्षणों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के आयोजक अर्पित राज गुप्ता (Founder, AJ Creations) ने बताया कि इस इवेंट का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और यादगार होली का अनुभव देना था। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल में डीजे म्यूजिक, रेन डांस, ऑर्गेनिक कलर्स, फूड स्टॉल्स और लाइव परफॉर्मेंस ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का निर्देशन अनंत गौतम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में साहिल मंधानी, हर्षित श्रीवास्तव, जय फटवानी, जितेंद्र साहनी, रिशिता, ईशा गुप्ता, अमीशा सिंह, धृति मणि त्रिपाठी, हर्षदीप सिंह, अविराज चौधरी, प्रिंस जायसवाल, साहिल सोनकर, शिवांश, पूर्णिमा मिश्रा, तन्वी श्रीवास्तव, रॉनी राव एवं प्रज्ज्वल सहित पूरी आयोजन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
