गोरखपुर
चोरी के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
1500 रुपये व अवैध शस्त्र बरामद
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बाँसगाव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 इंद्रजीत कुशवाहा मय पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 57/26 धारा 331(4), 305 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मदन पासवान पुत्र रामधारी पासवान निवासी ग्राम जरलही, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1500 रुपये तथा एक अदद अवैध शस्त्र बरामद किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया गया कि दिनांक 01/02.02.2026 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर में घुसकर घर में रखे 1500 रुपये चोरी कर लिए गए थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना के क्रम में अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 57/26 धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर तथा मु0अ0सं0 0179/2024 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 इंद्रजीत कुशवाहा, का0 विनोद यादव तथा का0 आकाश मौर्या, थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर शामिल रहे।
