Connect with us

गाजीपुर

पोते ने दादा पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में तोड़ा दम

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। प्राप्त जानकारी अनुसार हमीदपुर गांव निवासी अवधेश बिंद (65) अपने घर के पास छत पर राजमिस्त्री का काम कर रहे थे, तभी उनके भाई के बेटे का बेटा शिवा बिंद (22) अचानक चापड़ लेकर पहुंचा और गर्दन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपी शिवा बिंद को हिरासत में ले लिया गया है।

मृतक अवधेश बिंद के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सभी पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि वे अपने बेटों के साथ घर में रहते थे। पोते की इस हरकत से गांव में सन्नाटा पसरा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page