Connect with us

गोरखपुर

सामूहिक दुष्कर्म के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के खजनी थाना क्षेत्र में पंजीकृत सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर डॉ कौस्तुभ  के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खजनी पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह मय पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 38/26, धारा 115(2)/352/351(2)/127(2)/70(1)/87 बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्तों 1. विक्रम निषाद पुत्र महेंद्र निषाद एवं 2. दीपू निषाद पुत्र राधेश्याम निषाद, निवासी तालनवर टोला हरहरवा थाना खजनी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी 24 फरवरी 2026 को प्रातः 10:15 बजे बरडाड तिराहा थाना खजनी क्षेत्र से की गई।

पुलिस के अनुसार वादिनी ने आरोप लगाया था कि विपक्षीगण द्वारा उसके साथ जबरन अभद्र व्यवहार किया गया, अपशब्द कहे गए तथा जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही उसे जबरन वाहन में बैठाकर एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की तलाश शुरू की थी।

लगातार दबिश एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी उक्त मुकदमे के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह के साथ हे0का0 अनिल चौधरी, कांस्टेबल जितेंद्र यादव एवं कांस्टेबल विशाल यादव शामिल रहे। मामले में किसी प्रकार की बरामदगी नहीं हुई है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page