Connect with us

गाजीपुर

सार्वजनिक स्थलों पर नशे की रोकथाम के लिए बढ़ेगी पेट्रोलिंग, नशीली दवाओं पर कसेगा शिकंजा

Published

on

Loading...
Loading...

छात्रों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

गाजीपुर (जयदेश)। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एन-कार्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर, जहां ड्रग्स अथवा अन्य मादक पदार्थों की बिक्री की आशंका हो, वहां नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने, समय-समय पर निरीक्षण और आकस्मिक चेकिंग करने तथा मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस की जांच करने के निर्देश दिए गए।

Loading...

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हीरोइन तस्करों पर सतत निगरानी रखी जाए और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि छात्राओं और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति लगातार जागरूक किया जा सके।

बैठक में सीजर सैंपल की आख्या निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रेषित करने तथा नशीली दवाओं और ड्रग्स के विरुद्ध अभियान चलाकर अधिक से अधिक बरामदगी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page