Connect with us

गाजीपुर

डम्फर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियाँ (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र के नईबजार मोड़ स्थित एनएच 24 पर मंगलवार की सुबह करीब 8.30 बजे तेज रफ्तार डम्फर के चपेट में आने से  28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद डम्फर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस की तत्परता से डम्पर पकड़ा गया।

सड़क हादसे को देख आस पास के लोगों की काफी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। मौके पर पहुंची कंदवा थाना की पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर उच्चाधिकारियों को सूचित किया।

जानकारी के अनुसार जमानियाँ तहसील क्षेत्र ग्राम बरुइन स्थित निजी विद्यालय में कार्यरत जनपद चन्दौली के ग्राम ककरैत निवासी शिक्षक आशुतोष राय (28) पुत्र अजय राय सुबह करीब 8 बजे अपने घर से बाइक द्वारा विद्यालय के लिए निकले जब वह नईबाजार तिराहा पर पहुंचे तभी सामने से जमानियां स्टेशन बाजार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। आस पास के लोगों द्वारा परिजनों को सूचना मिलते ही गाँव में कोहराम मच गया और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच कर शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

Advertisement

मौके पर पहुंची कंदवा पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन विफलता मिलने के बाद सदर सीओं व तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किये। आक्रोशित ग्रामीण हटने को तैयार नहीं हो रहे थे। करीब 3 घंटे जाम के बाद ग्रामीण आपस में वार्ता कर सूझ-बूझ का परिचय देते हुए पुलिस की मौजूदगी में शव को लेकर अपने गांव चले गये है। ज्ञात हो कि शिक्षक आशुतोष राय अपने दो बड़ी बहनों का दुलारा भाई तथा परिवार का एकलौता वारिश था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page