Connect with us

गोरखपुर

किशोरी से दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोपित गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पिपराइच (गोरखपुर)। किशोरी से दुष्कर्म करने और उसका फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के लिए चालान किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

पिपराइच थाना क्षेत्र के हेमधापुर गांव निवासी कृष्णा निषाद के खिलाफ सात दिसंबर को पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद किशोरी और उसके जीजा के फोटो पर अश्लील शब्द लिखकर इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर प्रसारित कर दिया।

Loading...

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए चालान किया गया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page