Connect with us

गोरखपुर

सीएम योगी ने ब्रह्म मुहूर्त में बाबा गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी

Published

on

Loading...
Loading...

श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार, को ब्रह्म मुहूर्त में भोर 4 बजे बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित की।

खिचड़ी चढ़ाने के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए, जिसके बाद बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा गोरखनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धा, भक्ति और आस्था का वातावरण देखने को मिला।

Loading...

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता और नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों, संतों, देश-प्रदेश के नागरिकों एवं आम जनमानस को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांति लेकर आए तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव और मजबूत हो।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page