Connect with us

राज्य-राजधानी

15 दिन में उखड़ गई मरम्मत की गई सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

घटिया निर्माण से परेशान ग्रामीणों ने डीएम से की जांच की मांग

संतकबीर नगर। जिले में सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बघौली–दुधारा मार्ग से ग्राम गौहनिया माफी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की हाल ही में कराई गई मरम्मत महज 15 दिन में ही उखड़ने लगी है। सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) पर मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई, जिसका नतीजा यह है कि सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गई हैं, गड्ढे बन गए हैं और किनारे टूट चुके हैं। उखड़ी गिट्टियों के कारण राहगीरों के फिसलने और घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

ग्राम गौहनिया माफी के शेषनाथ यादव, अमित कुमार, लक्ष्मी प्रसाद, जितेंद्र यादव, मेवा लाल और सकील अहमद ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर सड़क मरम्मत में हुई कथित धांधली की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में कराए गए मरम्मत कार्य की सच्चाई सड़क पर साफ नजर आ रही है। अब ग्रामीणों की नजर जिलाधिकारी की कार्रवाई पर टिकी है कि इस मामले में जांच कर क्या कदम उठाए जाते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page