Connect with us

वाराणसी

ऊर्जा मंत्री ने बिजली बिल राहत शिविर का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

173 उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

वाराणसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रोहनिया स्थित विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित बिजली बिल राहत योजना शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ता जुटे और कुल 173 लोगों ने पंजीकरण कराया, जो उपभोक्ता हित में शुरू की गई इस योजना की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं से संवाद कर बताया कि यह योजना उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से बिजली बिल के बोझ से दबे हुए थे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सरल, पारदर्शी और सहज व्यवस्था उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने बकाया का निस्तारण कर सकें।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और बताया कि पहले चरण में पंजीकरण कराने वालों को ब्याज में 100 प्रतिशत तथा मूलधन में 25 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी।

गांव-गांव में कैंप लगाने के निर्देश

Advertisement

ऊर्जा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुँचाने के लिए गांव-गांव शिविर लगाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि पात्र उपभोक्ता जानकारी के अभाव में योजना से वंचित न रहें, इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस पहल से न सिर्फ उपभोक्ताओं को आर्थिक सहूलियत मिल रही है, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन को भी मजबूती मिली है। जनता की बढ़ती भागीदारी सरकार की योजनाओं पर उनके विश्वास को दर्शाती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page