Connect with us

गोरखपुर

ग्राम प्रधान की बेटी के विवाह में पहुंचा सीएम योगी का अदृश्य स्नेह

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के सहजनवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत बुदहट में आस्था और सामाजिक रिश्तों की गर्माहट उस समय दिखाई दी, जब ग्राम प्रधान संजय शुक्ला एडवोकेट की बेटी आयुष्मति जया और चिरंजीवी आशुतोष के विवाह अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद मिला।

मुख्यमंत्री उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उनके भेजे संदेश ने पूरे आयोजन को स्नेह और शुभकामनाओं की अनुभूति से भर दिया। यह सिर्फ औपचारिक बधाई नहीं थी, बल्कि परिवार के प्रति एक पिता समान संरक्षण और स्नेह का भाव था, जिसने समारोह के माहौल को भावुकता और सम्मान से सराबोर कर दिया।

भेजे गए संदेश में मुख्यमंत्री ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभाशय प्रेषित किए। सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को सदैव महत्व देने वाला यह आशीर्वाद विवाह को विशेष और यादगार बना गया।

ग्राम प्रधान संजय शुक्ला ने कृतज्ञ भाव से मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह आशीर्वाद उनकी बेटी के लिए अमूल्य उपहार है, जो जीवन भर उन्हें धर्म, मर्यादा और सदाचार के मार्ग पर प्रेरित करता रहेगा। यह घटना दर्शाती है कि व्यस्ततम कार्यकाल के बावजूद मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों के सुख-दुख में सहभागी बने रहते हैं, जिससे जनता का विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत होता है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page