Connect with us

गाजीपुर

छठ पर्व पर ग्राहकों की भीड़ से बाजारों में लौटी रौनक

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। बारा न्याय पंचायत के गांवों में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर स्थानीय बाजार में फलों की बंपर आवक हुई है। रंग-बिरंगी फलों की दुकानें खरीदारों को आकर्षित कर रही हैं। बाजार में सेव, संतरा, अनानास, अमरूद, अंगूर, ईख और केले जैसे फल प्रमुखता से उपलब्ध हैं।

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, फल मंडियों में इस बार माल की आवक अच्छी रही है। सेब 70 रुपये प्रति किलो, संतरा 50 प्रति किलो, अनानास 50 प्रति पीस, ईख 40 प्रति पीस और केला 60 प्रति दर्जन के भाव से बिक रहा है। दुकानदारों ने बताया कि सेब और ईख की मांग विशेष रूप से अधिक है।

पिछले साल की तुलना में इस बार अनुकूल मौसम और बेहतर आपूर्ति के कारण फलों के दाम स्थिर बने हुए हैं। इससे खरीदारों को काफी राहत मिली है। बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है, जो छठ पर्व और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए फलों की खरीदारी कर रहे हैं।

कई दुकानदारों ने उम्मीद जताई है कि इस बार फलों की बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहेगी। रंग-बिरंगे फलों की ताजगी और खुशबू ने बाजार के माहौल को जीवंत बना दिया है। इस त्योहार के मौसम में यह खरीदारी का एक प्रमुख केंद्र बन गया है।

Advertisement

बारा बस स्टैंड के पास भी ईख की बिक्री के लिए बड़े पैमाने पर दुकानें लगाई गई हैं। इन स्थानों पर भी सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page